अवैध असलहे संग दो अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना पुलिस ने अलसुबह क्षेत्र के नीलकण्ठ पेट्रोल पम्प जलालाबाद से दो संदिग्ध अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जामा तलाशी में दोनों के कब्जे से एक एक तमंचा मय कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में महताब पुत्र अस्लम व सैफ खान पुत्र अबरार खान निवासीगण ग्राम सलेमपुर उर्फ खोदादादपुर थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ रहे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक केशव राम यादव व कान्स्टेबल विवेक पाण्डेय,धर्मजीत मल व राजेश कुमार थाना दुल्लहपुर गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 6
Advertisements









