गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को खजुरी घाट से सुबह 05.25 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियुक्त खेदन चौधरी पुत्र जुगुल चौधरी निवासी ग्राम कारीराम थाना नुऑव, जिला कैमूर भभुआ बिहार सम्बन्धित मु0अ0सं0- 251/21 धारा- 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना दिलदारनगर, गाजीपुर में वांछित था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह यादव, कान्स्टेबल मंगल यादव व सत्येन्द्र कुमार थाना दिलदारनगर गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 13

Advertisements

Leave a Reply