पंचांग व राशिफल – 09 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 09 मार्च 2021


पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी 15:05 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 20:36 तक
करण बालवा कौवाला 15:05 तक 26:51 तक
वार मंगलवार
योग वरीघा 12:00 तक
सूर्योदय 06:12
सूर्यास्त 18:02
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल 15:26 − 16:54
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:08 − 12:54

राशिफल
मेष
आपकी लोकप्रियता से आपके शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक में सुख-शांति बनी रहेगी। मान-प्रतिष्ठा तथा लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उपयुक्त है। सम्पति के विवाद समाप्त होंगे।

वृषभ
अपने आहार व्यवहार में परिवर्तन कर परिस्थितियों के अनुरूप बनायें।वाणी पर नियंत्रण कर परिवार में शांति बनाने का प्रयास करें। लाभ के योग हैं। उदर रोग से पीड़ित रहेंगे।दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन
समय की अनुकूलता का आभास होगा। लंबे समय से रुके मामलों में आज गति आयेगी। व्यापारिक व्यस्थता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी।

कर्क
आज मातृ पक्ष से लाभ के योग बन रहे हैं। संतान के स्वास्थ में सुधार होगा। आपकी सोच के अनुरूप कार्य नहीं होने का मलाल रहेगा। लाभ से अनुरूप हानि कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

सिंह
आज किसी परिचित से मुलाकात हो सकती है। नये अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। आज धनलाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।

कन्या
समय की अनुकूलता का आभास होगा। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं। वाहन चालकों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

तुला
आज सोचे गये कार्य अपूर्ण रहेंगे।कार्य अधूरा होने से तनाव रह सकता है। जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान की संभावना है। बिना योजना बनाय लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे।

वृश्चिक
आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश और लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधो में मधुरता आयेगी।समय ठीक रहेगा।

धनु
आज पुराने समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बनते हैं। भय बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।

मकर
आज समय प्रतिकूल है। सोचने समझने की शक्ति में कमी आयेगी ।माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी।

कुम्भ
परिवार में बुजुर्गों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। अपनी जुबान से कड़े शब्दों के प्रयोग से बचें।आपके कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा। संयम से काम लें। लाभ के मौके भी आयेंगे।

मीन
आज का समय अनुकूल नहीं है। जीवन की परेशानियों से निराशा होगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। पुराने रोग फिर से उभरने की संभावना है। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा।

Views: 13

Advertisements

Leave a Reply