अपने घर से शुरू करें महिलाओं का सम्मान डा.शरद वर्मा

गाजीपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन प्रधान कार्यालय पीरनगर पर सम्पन्न हुआ। गोष्ठी का शुभारम्भ क्लब अध्यक्ष डा० शरद कुमार वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में क्लब अध्यक्ष ने बताया कि आज एक बहुत बड़ा एतिहासिक दिन है, क्योंकि आज ही के दिन 8 मार्च सन 1909 में पहली बार अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था,जबकि इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने सन 1975 से मनाना शुरू किया। विश्व के विभिन्न क्षेत्रो में महिलाओ के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के प्रोत्साहन तथा उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि नारी को सम्मान देना है तो इसकी पहल अपने घर से करे, क्यों बेटो के लिए सभी चीजो की आज़ादी होती है? क्यों बेटी को हर कदम पर प्रतिबंधित कर सिखाया जाता है कि कैसे चलना है, क्या पहनना है, कैसे बात करनी है, कैसे रहना है? यह सारे नियम कानून लड़कियों के लिए ही क्यों बनाया जाता है? परिवार में अपनों के ही तानो का शिकार बनने के बाद एक दिन उस बेटी के हाथ पीले कर उसे दूसरे घर विदा कर दिया जाता है। पति के घर जाने से पहले उसे समझाया जाता है कि अब वही तेरा घर है और जैसे वो चाहेंगे वैसे ही रहना। लड़की भी सोचती कि पहले मायके में सभी के मर्जी से चली और अब ससुराल वालो के हिसाब से चलना ही अपना धर्म है। ये कैसा नारी-सम्मान? जनपद गवर्नर पवन पाण्डेय ने बताया कि पैदा होने से लेकर जीवन भर महिलाये केवल अपने मान-सम्मान के साथ जीना चाहती है. लेकिन उसे सम्मान देने कि जगह समय समय पर तकलीफे दी जाती है, और एक दिन इस सबसे परेशान हो अंततः वह खुद ही जिंदगी से चली जाती है। क्योकि वह जानती है कि न तो समाज बदलेगा और न ही उनकी सोच। इसलिए हम सभी का यह कर्तव्य है कि नारी सम्मान करे और अपने अंदर बदलाव लाए। इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी, शिवांगी वर्मा,आस्था सिंह कुशवाहा, धर्मेन्द्र जायसवाल, पवन कुमार पाण्डेय, डा० जितेन्द्र कुमार, प्रिया वर्मा,नेहा जायसवाल,प्रीति मौर्या, अजय यादव, प्रमोद बिन्द, सूर्य रेख मणि आदि उपस्थित रहे । गोष्ठी का संचालन क्लब सचिव अभिषेक सिंह ने किया ।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply