विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बही काव्य की बयार

विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था काव्य सृजन द्वारा गूगल मीट पर डॉ रामनाथ राना की अध्यक्षता डॉ श्रीहरि वाणी जी की गरिमामय उपस्थिति व आनंद पाण्डेय केवल जी के संचालन में देश के कई राज्यों से कवि कवयित्रियों ने अपनी नव रस से परिपूर्ण रचनाओं से सबको भाव बिभोर कर दिया।
इस आयोजन में जहाँ दिल्ली से पंकज तिवारी,गोपाल गुप्त दहली जी रहे तो भोपाल से मुकेश कबीर,डॉ किशन तिवारी जी अपनी उत्कृष्ट रचनाओं से सराबोर किया। ठाणे से कवि फत्रकार विनय शर्मा दीप,श्रीराम शर्मा,रेखा तिवारी वैशाली सिंह व प्रज्ञा राय ने तो चार चाँद लगा दिया। पालघर नालासोपारा से अमित दूबे,अवधेश विश्वकर्मा,रजनीश प्रजापति,सौरभ दत्ता,पं.शिवप्रकाश जौनपुरी,अरुण दूबे अविकल,इंदू मिश्रा,शिव दत्त अक्सजी डॉ श्रीहरि वाणी ने तो गजब की काव्यधारा बहाई। लोगों ने आनंदित होकर उस काव्यधारा में गोते लगाये।भाइंदर से नीलिमा पाण्डेय ने अपनी रचना से सबको भाव विभोर कर दिया।मुम्बई महानगर से डॉ रामनाथ राना,आनंद पाण्डेय केवल,पं.श्रीधर मिश्र,बीरेन्द्र कुमार यादव,संगीता पाण्डेय की प्रस्तुति पर लोग खूब तालियां बजाकर खुशी का इजहार किया।
डॉ श्रीहरि वाणी ने बहुत ही सुन्दर तरीके से आयोजन की प्रशंसा की और कवि कवयित्रियों का उत्साह बढ़ाया।आयोजन के अध्यक्ष डॉ रामनाथ राना जी ने सभी की कविताओं की संक्षिप्त समीक्षा की व साधुवाद देते हुए संस्था द्वारा किये जा रहे विभिन्न व बहुआयामी कार्यों की प्रशंसा की। सभी पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाते हुए साधुवाद व आशिर्वाद दिया।
बताते चलें कि यह काव्य संध्या पूर्ण रूप से युगांतर साहित्य संस्था की संस्थापक अध्यक्षा श्रीमती आशा लखनपाल जी को समर्पित की गई जिनकी पिछले दिनों लम्बी बिमारी के उपरांत मृत्यु हो गई। संस्था व उपस्थित कवि कवयित्रियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी की शांति हेतु प्रार्थना की।
. अंत में संस्था के उप कोषाध्यक्ष सौरभ दत्ता जयंत ने सभी का अभिनंदन करते हुए सफल आयोजन के धन्यवाद ज्ञापन कर समापन की घोषणा की।

Visits: 102

Leave a Reply