समर्पण ! एक दूजे के लिए………

गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना अन्तर्गत “सामुहिक विवाह कार्यक्रम” लंका मैदान में सम्पन्न हुआ। सुसज्जित विवाह मंडप में वर वधुओं ने वैदिक रीति रिवाज के साथ अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिये।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत लंका
मैदान में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का जिलाधिकारी एम पी सिंह ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारभ्भ
किया।

  कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, विधायक सदर डा. संगीता बलवन्त, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल , पुलिस अधीक्षक

डा. ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता,उपजिलाधिकारी सदर अनिरूद्ध प्रताप सिह सहित उपस्थित अधिकारियों ने नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवाद देते हुए उनके सुखमय भविष्य की शुभकामना दी। उन्होने कहा कि जितने जोडे़ आज विवाह के बन्धन में बंध रहे
हैं वे एक दूसरे का सम्मान करते हुए अपने घर के बड़े बुजुर्गाे का सम्मान कर उनका भी आशीर्वाद लें।
आज लंका मैदान गाजीपुर में कुल 360 जोड़ो का सामुहिक विवाह कराया गया। विवाह कार्यक्रम में 02 मुस्लिम जोडे तथा 358 हिन्दू जोड़े
शामिल हुए। सभी जोड़ों की कन्याओं ने अपने-अपने वर को वर मालायें पहनाई एवं हिन्दू कन्याओं का विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार रस्मे अदा कर
सम्पन्न कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत लंका मैदान में जनपद के सभी विकास खण्डों ,नगर पालिका क्षेत्रों से आये 361 जोडों की
शादियां करायी गयी। इसमें विकास खण्ड भांवरकोल क्षेत्र से 12, विकास खण्ड सैदपुर से 06, विकास खण्ड सादात से 02, विकास खण्ड भदौरा से 08,
विकास खण्ड मरदह से 48, विकास खण्ड जखनियां से 18, विकास खण्ड देवकली से 27, विकास खण्ड मुहम्मदाबाद से 08 ,विकास खण्ड जमानियां 19, नगर पालिका जमानियां में 01, विकास खण्ड कासिमाबाद से 43, विकास खण्ड रेवतीपुर से
13, विकास खण्ड बिरनो से 97, विकास खण्ड सदर से 29, नगर पालिका गाजीपुर से 01 , मनिहारी से 14 तथा करण्डा से 11, तथा विकास खण्ड बाराचवर 03
जोडे की शादी सम्पन्न करायी गयी।
जिलाधिकारी एम पी सिंह ने उपस्थित लोगो का अभिनन्दन करते हुए नव विवाहित वर-वधुओ को शुभकामना दी। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमन्द,
निराश्रित, निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या/ विधवा/ परित्यकता/तलाकशुदा महिलाओ को शासन द्वारा 51 हजार रू. की धनराशि स्वीकृत है, जिसमें कन्या को अनुदान के रूप में 35 हजार रू खाते
के माध्यम से मौके पर ई-पेमेन्ट के माध्यम से भेजा गया। इसके साथ 10 हजार रू. का सामान दिया जाता है, 06 हजार रू0 साज सज्जा, खानपान आदि पर खर्च होता है।
इस अवसर पर जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा, समाज कल्याण अधिकारी राम बिलास यादव, जिला विकास अधिकारी ,उपायुक्त उद्योग अजय गुप्ता, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल, समस्त खण्ड विकास
अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुभाष प्रसाद नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा किया गया।

Visits: 39

Leave a Reply