गैंगस्टर गिरफ्तार, पहुंचा जेल

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर थाना पुलिस ने गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
बताया गया कि टीम को यह सफलता प्रातः 05.45 बजे कस्बा नन्दगंज करण्डा मोड़ के पास मिली। अभियुक्त नितेश यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी ग्राम देवकली थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर को मुकदमा संख्या- 321/21 धारा- 3(1) गैगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया । गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल व कान्स्टेबल ओमप्रकाश यादव तथा आशीष यादव शामिल रहे।


Views: 12

Advertisements

Leave a Reply