महिला दिवस पर 137 महिला कैदी होंगी आजाद

लखनऊ। महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश की जेलों में सजा काट रही 137 महिला कैदियों को मुक्त करने की तैयारी है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की दया पर उन्हें महिला दिवस पर आठ मार्च को रिहा कर दिया जायेगा। बताया गया है कि जो 50 वर्ष की उम्र से ज्यादा की हैं व आधी सजा काट चुकी हैं,वे इस दायरे में आयेंगी।
इस के लिए प्रदेश की सभी जेलों से इसकी सीमा में आने वाली महिला कैदियों की सूची तैयार की गई है। जिन महिला कैदियों की रिहाई होनी है, उनका जुर्माना जमा कराने सहित रिहाई की अन्य कार्रवाई पूरी कराने में जेल प्रशासन जुट गया है।
उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस, स्वतन्त्रता दिवस, गांधी जयंती या फिर महापुरुषों की जयंती पर, अब तक कैदियों के अच्छे चाल-चलन या फिर दया याचिका के आधार पर, छोड़ने की परम्परा रही है। अब इसमें महिला दिवस को भी जोड़ा गया है।

Visits: 52

Leave a Reply