पंचांग व राशिफल – 05 मार्च 2021

पंचांग व राशिफल – 05 मार्च 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि सप्तमी 19:58 तक
नक्षत्र अनुराधा 23:54 तक
करण विष्टि बावा 08:55 तक 19:58 तक
वार शुक्रवार
योग हरषाना 20:41 तक
सूर्योदय 06:16
सूर्यास्त 18: 00
चंद्रमा वृश्चिक राशि में
राहुकाल 11:05 − 12:32
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:09 − 12:55

राशिफल

मेष
आज कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आत्मविश्वास के साथ जो भी काम करेंगे उसके बेहतर परिणाम मिलेंगे। नया कार्य मिलने से मन प्रसन्न होगा। नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे।

वृषभ
सभी कार्यों को अपनी इच्छा से पूरा करने में सफल रहेंगे। दूसरों की रोकटोक से परेशान रहेंगे। पुराने कानूनी विवाद के दूर होने की संभावना है। आर्थिक धन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन
आज आपको अपने पुराने अनुभव का लाभ मिलेगा। दूसरों की बातों को ध्यान से सुनकर अपनी राय देने में सफल रहेंगे। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा। रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे। विवादों को सुलझाने के लिए भी समय अनुकूल है।

कर्क
आज शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे उनसे सतर्क रहें। शातं रहकर खामोशी से समस्या का समाधान कर सकते हैं। संचित धन आवश्यक सामानों की खरीददरी पर खर्च हो सकता है।

सिंह
आज आपको विपरीत परिस्थितियों का लाभ मिलेगा। शांति से परिस्थितियों का मुकाबला करें और जल्दबाजी से बचें। दिनचर्या में परेशानियां आती रहती हैं, समय के साथ उसे दूर कर पायेंगे।

कन्या
आज के कार्य धीमी गति से आगे बढ़ेंगे। अनावश्यक वार्तालाप से कोई परिणाम नहीं निकलेगा। बिना सोचे समझे उठाये गये कदम से परेशानियां हो सकती हैं। आर्थिक रूप से दिन सामान्य है।

तुला
व्यवसायिक कार्यों को व्यवस्थित करने में लगे रहेंगे। आलस्य से बचें और आज के काम को टालने के स्थान पर करना सीखें। वाणी पर नियंत्रण रखें और भावनाओं के साथ किसी को कुछ भी बोलने से बचें।

वृश्चिक
आज मानसिक उत्तेजना बनी रहेगी। विचारों में उलझन रहेगी। आज स्पष्टता का अभाव रहेगा। आज किसी को नकारात्मक बोलने से बचें। धन संबंधित मामलों में प्रयास करने पर लाभ होगा। धन खर्च करने से बचेंगे।

धनु
आज दूसरों के साथ लड़ाई झगड़ों से बचें। किसी मामले में शीघ्र प्रतिक्रिया देने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। अपनी अत्यधिक ऊर्जा को व्यर्थ गंवाने से बचें। बेचैनी रहेगी। अपनी ऊर्जा का सही प्रयोग करें।

मकर
अपने विवादों को शांति से निपटाने का प्रयास करें। मित्रों के साथ वार्तालाप होगा जो कार्य में सहायक बनेगा। अपनी छवि बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। अपनी सौम्य वाणी से प्रभाव बनाने में सफल रहेंगे।

कुंभ
आज उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। भूमि भवन संबंधित विवादों को हल करने के प्रयास सफल रहेंगे।आज का दिन अच्छा है। चैरिटी पर धन खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे।

मीन
आज आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ेंगी। अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। दिन अनुकूल है। आपके सभी प्रयास सफल होंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है।

Visits: 117

Leave a Reply