प्रदेश में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस – भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों को मिली नयी तैनाती

लखनऊ । आइएएस अधिकारियों के स्थानांतरण
के क्रम में आइएएस संजय गोयल सचिव राजस्व, राहत आयुक्त व सचिव बेसिक शिक्षा को आयुक्त प्रयागराज मंडल,आइएएस आर. रमेश कुमार आयुक्त प्रयागराज मंडल को आयुक्त बरेली मंडल,
आइएएस सुरेंद्र सिंह सचिव मुख्यमंत्री को आयुक्त मेरठ मंडल,आइएएस आंजनेय कुमार सिंह जिलाधिकारी रामपुर को प्रभारी आयुक्त मुरादाबाद मंडल, आइएएस रविंद्र कुमार मंदर नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन से जिलाधिकारी रामपुर,आइएएस दीपा रंजन अपर आवास आयुक्त, उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद, लखनऊ को जिलाधिकारी बदायूं,आइएएस शुभ्रांत शुक्ला विशेष सचिव मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी चित्रकूट,आइएएस आशुतोष निरंजन जिलाधिकारी बस्ती को जिलाधिकारी देवरिया,आइएएस सौम्या अग्रवाल प्रबंध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम, आगरा को जिलाधिकारी बस्ती तथा जितेंद्र प्रताप सिंह निदेशक मंडी परिषद को जिलाधिकारी कानपुर देहात के पद पर नयी तैनाती दी गयी है।

Visits: 136

Leave a Reply