पंचांग व राशिफल – 24 फरवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 24 फरवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी 18:00 तक
नक्षत्र पुनर्वसु 13:10 तक
करण बालवा कौवाला 18:00 तक 29:48 तक
वार बुधवार
योग सौभाग्य 27:05 तक
सूर्योदय 06:24
सूर्यास्त 17:55
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल 12:34 − 13:58
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

राशिफल
मेष
कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद से बचें। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आयेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।वाणी सौम्य रखने से फायदा होगा।

वृषभ
कटु वचनों से मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। पारिवारिक यात्रा का योग है। व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।

मिथुन
आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले लेने से बचना चाहिए।

कर्क
आज का दिन उत्तम है। नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं।

सिंह
अपने स्वास्थ व खानपान पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधों में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उससे कहीं लाभ नहीं होगा। नौकरी की तलाश में परेशानी हो सकती है। समय के साथ सब ठीक होगा।

कन्या
व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। विवाह योग्य जातको के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है। भाग्य पर विश्वास रखें।

तुला
कई दिनों से रुके पुराने कार्यो में गति आयेगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। वाकचातुर्य से बिगड़े काम भी बन जायेंगे।

वृश्चिक
आप भाग्य के भरोसे न बैठें और कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। संत दर्शन संभव हो सकता है।आमदनी के लिए चिन्तित रहेंगे।

धनु
आज का दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

मकर
आज पुराने मामले सुलझने के योग हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद सम्भव है। आपके अपने आपको धोखा कर सकते हैं सतर्क रहें। अचानक धन लाभ संभव है। व्यापार विस्तार की योजना फिलहाल टालना ही हितकर है।

कुम्भ
मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल में बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात से मन में प्रसन्नता रहेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में लाभ होगा।

मीन
कई दिनों से रुके कार्यो में आप प्रगति होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। मकान सम्बन्धित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है।

Visits: 101

Leave a Reply