पंचांग व राशिफल – 22 फरवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 22 फरवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी 17:12 तक
नक्षत्र मृगशीर्षा 10:53 तक
करण गारा वणिजा 17:12 तक 29:47 तक
वार सोमवार
योग प्रीति 29:21 तक
सूर्योदय 06:26
सूर्यास्त 17:54
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल 08:21 − 09:45
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:11 − 12:56

राशिफल
मेष
कार्य में सफलता मिलेगी। परिवार में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। नए संबंध लाभप्रद रहेगे।

वृषभ
किसी बड़े निवेश की संभावना है। किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। यात्रा सुखद फलदायक रहेगी। रचनात्मक कार्यो में मन लगेगा, व्यापारिक कार्यों से यात्रा सम्भव है।

मिथुन
नई योजनाएं पूर्ण होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव।वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा हानि हो सकती है।

कर्क
कई आवश्यक अनुबंध होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। दिन महत्वपूर्ण है। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी।

सिंह
नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आज आप जोखिम के कार्य से बचें। परिवार से प्रशंसा मिलेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी।बहनों से मन मुटाव की स्थिति बनेगी।

कन्या
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी।

तुला
व्यवसायिक कार्य सिद्धि होगी। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे।वाहन खर्च बढेगा। संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है। आज पहनावे में सफेद रंग का प्रयोग करें।

वृश्चिक
अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे। मित्रों के सहयोग से परिवार की समस्याएं हल होंगी। व्यापारिक कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता हे।

धनु
अकस्मात धन मिलने के योग हैं। मानसिक सुख- शांति रहेगी। नए मित्र बनेंगे। अपनी प्रतिभा से परिवार का मान बढ़ाएंगे। साझेदारी में आपसी मनमुटाव के चलते व्यापार प्रभावित होगा।

मकर
आज अपने शुभ चिंतकों से भेंट होगी। जो आपके रहेंगे। सन्तान के विवाह की चिंता रहेगी। यात्रा सम्भव है। विचारों में सकारात्मकता लायें।मन में संतोष के भाव रहेंगे।

कुम्भ
सामाजिक लोगों के व्यवहार के कारण आप में क्रोध की भावना घर करेगी। वाहन का प्रयोग सम्भल कर करें। बुद्धि विवेक से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान की तरक्की से खुश होंगे।

मीन
कार्य की गति बढ़ेगी। मेहनत के कार्यों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा।

Visits: 142

Leave a Reply