पति ने गला घोंटकर की पत्नी की हत्या

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्रार्न्तगत सलारपुर गांव में पति द्वारा अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक डा. ओम प्रकाश सिंह ने वहां पहुंच कर मौका मुआयना कर वारदात की जानकारी ली। बताया गया कि सलारपुर निवासी भरत गोंड़ ने दोपहर समय में पत्नी तेतर देबी 26 वर्ष की गला घोंट दी। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों को उनकी लाडली का शव झोपड़े में मिला।
घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्रा सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे।मृतका के पिता शिवप्रसाद गोंड की तहरीर पर थाने पर मृतका के पति भरत, देवर लक्ष्मण, ससुर शिव गोविन्द तथा सास मनकिया देवी के खिलाफ हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।
बताया गया कि थाना क्षेत्र के ही बदौली निवासी शिवप्रसाद गोंड ने अपनी बेटी की शादी बर्ष 2012 में सलारपुर निवासी शिवगोविन्द गोंड़ के पुत्र भरत से की थी। ससुराल पक्ष आये दिन मृतका तेतरी के साथ लड़ाई झगड़ा और मारपीट करते रहते थे।
पुलिस अधीक्षक ने हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश सम्बन्धित मातहतों को दिया। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में लग गयी है।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply