पंचांग व राशिफल – 19 फरवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 19 फरवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि सप्तमी 10:58 तक
नक्षत्र कृत्तिका 29:56 तक
करण वणिजा विष्टि 10:58 तक 24:16 तक
वार शुक्रवार
योग इंद्र 28:21 तक
सूर्योदय 06:28
सूर्यास्त 17:52
चंद्रमा मेष राशि में
राहुकाल 11:10 − 12:34
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:12 − 12:57

राशिफल
मेष
हिस्सेदारी में चला आ रहा तनाव आज ख़त्म होने के आसार हैं। अपने पर पूरा भरोसा रखें। माह के अंत तक बजट गड़बड़ाने चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग कार्यों को पूर्ण करेगा। खर्च की अधिकता पर नियंत्रण करें।

वृषभ
किसी कार्य की योजना बनेगी परन्तु अपनी आगामी रणनीति किसी को न बताये अन्यथा कार्यो में व्यवधान निश्चित है। संतान सुख की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। नए संबंधों का लाभ मिलेगा।

मिथुन
परिजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। निवेश लाभ देंगे। संभल कर रहे अन्यथा प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। अपनों से मेल जोल बढ़ेगा।अवकाश का पूरा पूरा फायदा उठाएंगे।

कर्क
व्यापारिक परिस्थिति में सुधार होगा। लेकिन, जीवन साथी से मतभेद सम्भव है। पारिवारिक लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी।कारोबार में लाभकारी अनुबंध होंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह
आज कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। विदेश जाने के योग बनेंगे। पिता से मन मुटाव हो सकता है। काम के पर समय व्यवहार दुरस्त रखें। दाम्पत्य संबंध में सुधार के योग हैं। व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा।

कन्या
कई दिनों से मिल रही निराशा आज समाप्त होगी। दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। आज सभी जरूरी कार्य संपन्न होंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग हे। संगती बदले सत्संग करे। वर्चस्व में वृद्धि होगी।

तुला
प्रेम प्रसंगो में सफलता मिलेगी। परिवार में तनाव होगा। जमीन जायदाद के कागजात एकत्रित करने में लगे रहेंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें। किसी का मजाक न बनाएं। नए आभूषण प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक
सत्संग का लाभ मिलेगा। छात्र सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। संतान का स्वास्थ खराब हो सकता है। घर के नौकरों से परेशान रहेंगे। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल नहीं है।

धनु
आज जो भी निर्णय ले सोच समझ कर लें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। जो लोग धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, वह यात्रा का लाभ ले सकते हैं। सोचे कार्यो के समय पर न होने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।

मकर
जो लोग कला लेखन से जुड़े हैं, वे ख्याति को प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग से वाक् युद्ध हो सकता है। संतान उन्नतति से मन प्रसन्न होगा। वाहन क्रय करने के मन हो रहा है।

कुम्भ
कार्य स्थल पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग कार्य को सहज पूर्ण करने में मदद करेगा। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा जिससे रुके कार्यो में गति आएगी।

मीन
युवा वर्ग के लिए कॅरियर में अच्छे प्रस्ताव मिलेगे। पारिवारिक विवाद के चलते तनाव रहेगा। कर्मचारियों से विवाद कार्यो में व्यवधान ला सकता है, नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी।

Visits: 113

Leave a Reply