पंचांग व राशिफल – 15 फरवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 15 फरवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्थी 27:39 तक
नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा 18:22 तक
करण वणिजा विष्टि 14:47 तक 27:39 तक
वार सोमवार
योग साध्य 25:12 तक
सूर्योदय 06:31
सूर्यास्त 17:50
चंद्रमा मीन राशि में
राहुकाल सुबह 08:26 − 09:49
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:57

राशिफल
मेष
आज कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मान कीर्ति में वृद्धि होगी। समय का सदुपयोग करें।

वृषभ
आज व्यवसाय के नये अनुबंध हो सकते हैं। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत स्थिति में होगा। आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक यात्रा के योग है। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी।

मिथुन
आपके आत्मविश्वास से सफलता मिलने के योग हैं। आपसी भागीदारी से लाभ होगा। बुजुर्गो के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अपने सपनो को पूर्ण करने का समय आ गया है, पूरी मेहनत और लगन से अपने कार्य में लग जायें।

कर्क
शत्रु सक्रिय रहेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। पूर्व में किये निवेशों से लाभ होगा। मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय लोगों से विचार कर निर्णय लें।

सिंह
अपने कार्य क्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और क्रोध के स्थान पर मानवीय मूल्यों को तजब्बो दें। अनुभवी लोगों का अनुभव आप के लिए लाभप्रद रहेगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बतायें अन्यथा उससे नुकसान हो सकता है।

कन्या
आज के दिन खतरनाक कार्यो से दूर रहें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप के विरोधी आप को परेशान करने की कोशिश कर रहे हैं, आप पूरी तरह सतर्कता बरतें। आज धनलाभ के योग हैं। संतान सुख सम्भव है।

तुला
कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से आज भरपूर सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा। जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं। आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुकसान आप के साथ कई लोगो का भी होगा।

वृश्चिक
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं सफल होंगे। कार्यस्थल बार बार हो रही मशीनरी के खराब होने से परेशान रहेगे मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दे समाधान हो जायगा।

धनु
परिणय चर्चाओं में सफलता के योग हैं। आज भोजन सम्भल कर ही लें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। कई दिनों से चल रहे मानसिक उपापोह की स्थिति से बाहर निकलने का समय है। स्वस्थ्य मन से कार्य को गति दें, धन लाभ हो सकता है।

मकर
आलस्य त्यागें और काम को समय से पूरा करने की आदत डालें। समय पर कार्य करने से लाभ होगा। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता हे। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।

कुम्भ
बेहतर सफलता पाने के लिए कार्ययोजना को बदलें और वाणी पर नियंत्रण रखकर स्वयं को भी बदलने की कोशिश करें। परिवार में विवाह की चिंता बनी रहेगी। आज का दिन सामान्य रहेगा।

मीन
आप अपने परिवार को समय दें। आपकी व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पायेंगे। नौकरी में स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।

Visits: 111

Leave a Reply