चोरी के तीन टुल्लू पम्प के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

गाजीपुर। चोरी के तीन टुल्लू पम्प के साथ दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में जमानियां थाना पुलिस ने सफलता प्राप्त की है।
पुलिस टीम को यह सफलता मुखबीर की सूचना पर मिली है। बताया गया कि पुलिस टीम मतसा बाजार में मौजूद थी,तभी बजरिये मुखबिर सूचना मिली कि ताजपुर माँझा गांव के सत्यम राय के डेरा से टुल्लू मोटर चोरी करने वाले लोग टुल्लू मोटर के साथ चोरी का समान लेकर मथारे चट्टी मस्जिद के पास खड़े होकर कही जाने के लिये वाहन का इन्तजार कर रहे हैं।
मुखबिर की इस सूचना पर पुलिस टीम मथारे चट्टी के पास पहुंचकर हिकमत अमली से दो लोगों को सात बजे अपनी गिरफ्त में ले लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गोविन्द चौधरी पुत्र रामवचन चौधरी ग्राम सुरतापुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर हालपता ग्राम ताजपुर मांझा थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर तथा सूरज चौधरी पुत्र राजेन्द्र चौधरी ग्राम ताजपुर मांझा थाना जमानिया जनपद गाजीपुर के रुप में की गयी।
अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक देवेन्द्र बहादुर सिंह व कान्सटेबल मिथिलेश कुमार, राजू कुमार, बलवन्त सिंह, रत्नेश कुमार, गोविन्द निर्मल व शशि कुमार शामिल रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply