गाजीपुर – पंचायत चुनाव 2021 हेतु आरक्षण पर जिलाधिकारी की वार्ता

गाजीपुर। प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के संदर्भ में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज पत्रकार वार्ता कर उसके संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव के संबंध में 11 फरवरी 2021 को शासनादेश जारी हुआ जिसके तहत नियमानुसार कार्य संचालित है।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत गाजीपुर में ग्राम पंचायतों की संख्या 1238 है। इसमें 30 गांव अनुसूचित जनजाति के प्रधान के लिए आरक्षित हैं इसमें 17 पुरुष तथा 13 महिला ग्राम प्रधान के पद हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जाति के ग्राम प्रधान के लिए 254 पद है, जिससे 164 पुरुषों तथा 90 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं पिछड़ा वर्ग ग्राम प्रधान के लिए 341 ग्राम पंचायत निर्धारित हैं जिसमें 224 पुरुष तथा 117 महिला के पद हैं। इसके साथ ही 199 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं तथा इसके अतिरिक्त 414 ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद अनारक्षित है।
बताया गया है कि जिले के सोलह ब्लाक हैं और ब्लाक प्रमुख के पदों में से तीन पद अनुसूचित जनजाति के लिए, 5 पिछड़ा वर्ग के लिए, तीन महिला के लिए तथा पांच अनारक्षित ब्लॉक हैं।
ब्लाक व ग्राम पंचायत की आरक्षण सूची मार्च माह के शुरु में जारी की जायेगी।

Visits: 183

Leave a Reply