पंचांग व राशिफल – 13 फरवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 13 फरवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास माघ
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि द्वितीया 25:00 तक
नक्षत्र शतभिषा 15:05 तक
करण बालवा कौवाला 12:42 तक 25:00 तक
वार शनिवार
योग शिव 25:27 तक
सूर्योदय 06:33
सूर्यास्त 17:49
चंद्रमा कुम्भ राशि में
राहुकाल 09:50 − 11:12
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:13 − 12:57

राशिफल
मेष
आज का दिन लाभदायक रहेगा। स्वादिष्ट भोजन मिलने के योग हैं। तनाव व थकान रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। पराक्रम बढ़ेगा। कामकाज में स्थिति ठीक रहेगी। संतान पर नजर रखें।

वृषभ
आज आपको बुरी खबर मिल सकती है। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य असामान्य रहेगा। कार्यों में सावधान रहे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यवहार एवं कार्यकुशलता से लाभ होगा। आपसी सामान्जस्य लाभप्रद रहेगा।

मिथुन
कार्य का आशानुरूप फल मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। धनलाभ व वाहन सुख मिलेगा। धन के लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।

कर्क
आज उत्साह का माहौल रहेगा। लाभदायक सूचना मिलेगी। मान-स्वाभिमान बढ़ेगा। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में भागदौड़ से तनाव रहेगा। आज पुराने कार्यों को टाल दें। पारिवारिक तनाव से मन अशांत रहेगा।

सिंह
आज का दिन लाभदायक होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। जोखिम से दूर रहें। व्यापार व नौकरी में लाभ होगा। नये संबंधों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कन्या
आज अनावश्यक खर्च के योग हैं। स्वास्थ्य ढीला रहेगा। कुसंगति को अपने पर हावी न होने दें और धैर्य बनाये रखें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। शत्रु से सावधान रहें अन्यथा परेशानी हो सकती है। व्यापार में सफलता मिलेगी।

तुला
आज बकाये धन की वसूली के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। विवाद से बचें और वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। साहित्य के क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आर्थिक योग शुभ हैं।

वृश्चिक
योजनाएं फायदेमंद होंगी। नये अनुबंध होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धन निवेश शुभ रहेगा। अच्छे मित्र से भेंट होगी। पराक्रम की वृद्धि होगी। समाज-परिवार में आदर मिलेगा।

धनु
धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि के योग हैं। आय-व्यय में संतुलन बनाये रहें। क्रोध पर संयम आवश्यक है। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नई योजना से लाभ होगा।

मकर
आज का दिन सामान्य रहेगा। वाहन व यंत्रों के प्रयोग में सावधानी बरतें। पुराना रोग से परेशानी हो सकती है। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में किये गये प्रयास सार्थक होंगे। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे।

कुंभ
आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक रहेगा और लाभ होगा। पिछले कार्यों को टाल दें अन्यथा असफलता का योग है। अनावश्यक विवाद से बचें। व्यावसायिक योजनाएं क्रियान्वित नहीं हो पाएंगी।

मीन
आज व्यवसाय से लाभ मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। स्वजनों से भेंट होगी।

Views: 164

Leave a Reply