पंचांग व राशिफल – 29 जनवरी 2021

पंचांग व राशिफल – 29 जनवरी 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास पौष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा 23:39 तक
नक्षत्र आश्लेषा 27:16 तक
करण बालवा कौवाला 12:15 तक 23:39 तक
वार शुक्रवार
योग आयुष्मान 17:22 तक
सूर्योदय 07:14
सूर्यास्त 17:53
चंद्रमा कर्क राशि में
राहुकाल 11:14 − 12:34
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:12 − 12:55

राशिफल
मेष
आज सोच विचार के बाद ही धन निवेश करें अन्यथा हानि सम्भव है। आज लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज रणनीति बनाकर निवेश करें तो सफलता मिलेगी। आज जल्दबाजी में कार्यों को अंजाम न दें।

वृषभ
आज अपने दिमाग का उपयोग कर लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। अचानक लाभ की स्थिति बन सकती है। भ्रम और अज्ञात भय के कारण निर्णय लेने में मुश्किल आ सकती है।

मिथुन
आज आपको अपनी प्रतिभा का भरपूर लाभ उठाना चाहिये। आज लाभ की स्थिति बनी रहेगी। आज मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने की कोशिश करें। छोटे निवेशों से भी लाभ हो सकता है।

कर्क
आज आप अनुचित कार्यों को करने से बचें अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि व मानहानि हो सकती है। पुराने अनुभवों का स्मरण करते हुए अनावश्यक कार्यों से बचें। धन परिश्रम से ही प्राप्त करने में लगें। गलत ढंग से प्राप्त धन लाभ नहीं दे सकेगा।

सिंह
आज अति उत्साह से बचें। धन के मामले में सोच समझ कर ही कार्य करें। आज का दिन सामान्य ही रहेगा। आज भूमि से सम्बन्धित कार्यों में लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कन्या
आज धन प्राप्त करने के लिए जोखिम उठाने से बचें। आज सोचने समझने के बाद ही परिजनों से विचार विमर्श के बाद ही निर्णय लें। आज के दिन आय के स्रोत बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। धैर्य के साथ समय का इंतजार करें।

तुला
आज दूसरों के बहकावे में आने से बचें और स्वयं सोच समझ कर ही निर्णय करें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। परिजनों को समय दें और उनकी उपयोगिता को स्वीकार करने से परिवार में खुशी आयेगी।

वृश्चिक
आज स्वास्थ्य नरम रहेगा। कमजोरी और आलस्य बना रहेगा। मेहनत करें, लाभ के अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। उचित समय का इंतजार करने से ही लाभ मिलेगा। असावधानी से हानि सम्भव है।

धनु
आज कड़ी बातों को कहने से बचें और धैर्य धारण करें। वाणी पर नियंत्रण और दूसरों की बातों पर गौर करना हितकारी होगा। लाभ प्राप्त करने के लिए गंभीरता बनाएं रखें। आज निवेश के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होने के योग हैं।

मकर
आज धोखेबाजों से सावधान रहें अन्यथा धनहानि हो सकती है। दूसरों के मामले में फंसकर मुसीबत मोल लेने से बचें। क्रोध पर नियंत्रण कर संयम बनाएं रखें। भविष्य के लिए निवेश करने के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ
आज आप अपनी कार्यशैली से सभी को अचम्भित कर लेंगे। आज आपकी रणनीति आपको अच्छा लाभ दिला सकती है। धन लेने व देने की स्थिति से बचना हितकारी होगा।स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें।

मीन
आज का दिन सामान्य रहेगा। धन के मामले में सावधानी बरतें। मानसिक तनाव में आकर जल्दबाजी में निर्णय लेने के स्थान पर शान्ति के बाद सोच समझकर निर्णय लें। आज अपने प्रतिद्वंदियों से सर्तक रहें।

Visits: 100

Leave a Reply