कोरोना ! एक नये केस संग संक्रमितों की संख्या पहुंची 5236

गाजीपुर। जिले में कल गुरुवार को एक नये कोरोना संक्रमित मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 5236 हो गयी।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 263652 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से अब तक 262644 मरीजों के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 257508 लोगों के परिणाम निगेटिव आए हैं। जबकि अभी 808 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
कल शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। अब तक जिले के संक्रमित मरीजों में से कुल 1860 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर वापस जा चुके हैं और होम आइसोलेशन से मुक्त होने वालों की संख्या 3275 जा पहुंची है। वर्तमान में 09 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। जिले के संक्रमित मृतकों की संख्या 92 हो गयी है।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में होम आइसोलेशन में 04, वाराणसी में 04 मरीज भर्ती हैं।
इसी प्रकार # उत्तर प्रदेश में …….
कुल संक्रमित – 5,99,624(24 घंटे में 248)
एक्टिव मरीज -6,230
रिकवर – 5,84,752(24 घंटे मेंं 380)
मृत्यु – 8,642(24 घंटे में 06)
इसी प्रकार # देश में …… –
कुल संक्रमित -1,07,20,971(24 घंटे में 18,910)
एक्टिव मरीज- 1,69,284
रिकवर – 1,03,93,162(24 घंटे में 20,315)
मृत्यु – 1,54,047(24 घंटे में 162)

# विश्व में ……
कुल संक्रमित – 101 M
रिकवर – 56 M
मृत्यु – 2.19 M

Views: 31

Leave a Reply