तीन चोर चढ़े पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। जमानियां कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बनाते समय चोरी की मोबाइल के साथ तीन चोरों को धर दबोचा।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रात 03.45 बजे रेलवे क्रासिंग जमानियां के समीप से तीन लोगों को उस समय अपनी गिरफ्त में ले लिया जब वे चोरी की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की मोबाइल व चोरी में प्रयुक्त उपकरण को बरामद कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में अंकित यादव पुत्र स्व. गंगा यादव निवासी प्रशान्तनगर कालोनी जमानिया रेलवे स्टेशन थाना जमानिया गाजीपुर, राहुल यादव पुत्र श्यामलाल यादव निवासी बरूईन थाना जमानियाँ गाजीपुर तथा बृजेश यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी बरूईन थाना जमानिया गाजीपुर रहे।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेंज दिया।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply