विवाद में चला चाकू , एक युवक की मौत

गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्रान्तर्गत अटवां गांव में एस्वेस्टस की टूटी सीट को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
बताया गया कि गांव के शहवाज खां और उनके साथियों ने गांव के ही राशिद खां से एस्वेस्टस की टूटी सीट को लेकर विवाद किया और फिर चाकू मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। घायलावस्था में लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राशिद खां के परिजनों ने शहबाज खां और उनके एक साथी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया। हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का पर पहुंच कर जानकारी लेकर, मातहदों को आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया।
उक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शहबाज सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply