दो गोवंशीय पशुओंके साथ गो तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों, अवैध शराब तस्करी, अवैध असलहा व गो-तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जमानियां पुलिस ने पशु तस्कर को दो बछड़ो के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को यह सफलता रात्रि भ्रमण व चेकिंग के दौरान रात 01.35 बजे ग्राम हेतिमपुर माइनर नहर पुलिया के पास मिली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 18/2021 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के अभियुक्त एबरार कुरैशी पुत्र अली अहमद निवासी बुद्धिपुर थाना जमानियां गाजीपुर को दो गोवंश(बछड़ा) के साथ गिरफ्तार कर लिया। विधिक कारर्वाई करते हुए पुलिस नू अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करनेवाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार ,कान्स्टेबल बलवन्त सिंह, रत्नेश कुमार, विपिन कुमार तिवारी,अरबिन्द कुमार व सागर भारतीया शामिल रहे।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply