गोली लगने से राहुल की मौत

गाजीपुर। हौसलाबुलन्द हमलावरों ने रात में राहुल यादव को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। अचम्भित करनेवाली बात यह रही कि घर से बाहर निकले उसे पन्द्रह मिनट ही बीते थे कि घर के सामने रखी पुआल के पास उसकी चीख पुकार सून जबतक वहां पहुंचते ,तबतक हमलावर भाग निकले।
घटना दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के गोसइयां गांव की है। सोमवार की रात राहुल यादव पुत्र रामदरश यादव की घर के बाहर की हत्या कर दी गई थी। रात में मां आशा देवी ने जब उससे खाना खाने को कहा तो राहुल ने कहा कि अभी थोड़ी देर में खाते हैं और यह कहते हुए वह घर से बाहर निकला था। इसके 15 मिनट बाद घर के सामने रखी पुआल के पास हमलावरों ने उसे गोली मार दी।


पुलिस घटना को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। युवक को तत्काल निजी चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा, कोतवाल भुड़कुड़ा अनुराग कुमार ,दुल्लहपुर थाने के उपनिरीक्षक मनोज तिवारी ने शव को पोस्टमार्टम हेतु गाजीपुर मर्चरी हाउस भिजवाया । दुल्लहपुर थाने में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। घटना के सम्बन्ध में 6 लोगों की नामजद रिपोर्ट दुल्लहपुर थाने में दी गई है। मृतक के चाचा भुल्लन यादव ने बताया कि प्रधानी चुनाव को लेकर मेरे भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस हमलावरों की सुरागरसी में लगी है।

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply