फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर ट्रक चालक ट्रक सहित गिरफ्तार

गाजीपुर। जमानियां कोतवाली पुलिस ने फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चलने वाले ट्रक को मय चालक गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
बताया गया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध शराब तस्करी, अवैध असलहा व गो-तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने ट्रक नं. यूपी 61 एटी 3776 पर फर्जी तरीके से किसी अन्य ट्रक का नम्बर यूपी 61एटी 4013 लगाकर चलाते अभियुक्त जोगिन्दर बिन्द पुत्र अमरजीत बिन्द निवासी ग्राम घूरहुपुर थाना बबुरी जिला चन्दौली को मय ट्रक के गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत विधिक कारर्वाई करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता ,मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र सिंह सेंगर तथा आरक्षी अरबिन्द कुमार शामिल रहे।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply