चोरी की बैटरी सहित दो गिरफ्तार

गाजीपुर। जमानियां कोतवाली पुलिस ने चोरी की
दो बैट्री,चाकू व अन्य सामानों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने बैट्री चोर विजय कुमार पुत्र स्व. जवाहर लाल गुप्ता तथा मुलायम विन्द पुत्र स्व0 मुन्नी विन्द निवासीगण मदनपुरा रोड रेलवे स्टेशन जमानिया थाना जमानिया जनपद गाजीपुर को मय बैट्री, पिलास, पेचकस, चाकू के ग्राम करजही से गिरफ्तार किया गया। बाद गिरफ्तारी अभियुक्त के विरुद्ध कारर्वाई करते हुए जेल भेज दिया गया।
चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय,मुख्य आरक्षी सुजीत कुमार सिंह आरक्षीगण बिनोद कुमार व अजय कुमार यादव शामिल रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply