रोजगार मेला! रोजगार पाकर खिले 306 अभ्यर्थियों के चेहरे

गाजीपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में राजकीय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में लगे रोजगार मेले में जिले के 306 अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर मिले।
बताया गया कि मेले में प्रतिभागी कम्पनियॉं जस्पे प्राइवेट लि0, टूडे इण्डिया न्यूज, वाराणसी, भारतीय जीवन बीमा निगम गाजीपुर, महर्षि दयानन्द वोकेशनल ट्रेनिंग इन्स्ट्टीयूट, लखनऊ, वेल्सपन इण्डिया लि0, कच्छ, गुजरात, एक्सजेन्ट एक्वा प्रा0 लि0, तथा रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, गाजीपुर द्वारा सेल्स एक्जीक्यूटिव, ड्राइवर, एकाउन्टेन्ट, मशीन आपरेटर, न्यूज रिपोर्टर आदि पदों पर चयन किया गया।
मेले में लगभग 1250 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 306 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मेले में सेवायोजन कार्यालय के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहें।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply