वार्षिकोत्सव ! सुन्दर काण्ड पाठ के साथ मनायी गयी मालवीय जयन्ती

गाजीपुर। पं० मदन मोहन मालवीय इण्टर कालेज सिखड़ी का वार्षिकोत्सव देश के दो महान विभूतियों पंडित महामना मदनमोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पंके साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय पंके आचार्य पंडित दीपक पाण्डेय के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से हवन पूजन के साथ सुन्दर काण्ड का सस्वर संगीतमय पाठ किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की‌ छात्रा रानी कुशवाहा का हिन्दी में, प्रिया सिंह ने अंग्रेजी में तथा सूरज सिंह ने संस्कृत में अपने विचारों को व्यक्त किया।
इसके साथ ही साथ विद्यालय के अनेकानेक आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया तो वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पदक से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य पारस नाथ राय, योगेन्द्र नाथ राय, आनंद मिश्र, सुरेश राय, सम्पूर्णानंद राय, ज्ञानेश्वर यादव, जितेन्द्र सिंह, रामविलास यादव,वेतन शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का‌ संचालन गौरीशंकर पाण्डेय सरस तथा आभार पारस नाथ राय ने किया।

Visits: 50

Leave a Reply