गो बध अधिनियम में अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहद बिरनो थाना पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 198/ 2020 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया गया कि बिरनो थाना पुलिस द्वारा रात्रि चेकिंग, क्षेत्र भ्रमण के दौरान अलसुबह डाड़ीखुर्द से मु0अ0सं0 198/20 से संबंधित अभियुक्त महताब खान पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम डाड़ीखुर्द थाना बिरनो को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में
उप निरीक्षक रोहित राज यादव तथा आरक्षीगण प्रशांत कुमार राय,अजय प्रसाद, धनेश कुमार,अरविंद कुमार थाना बिरनो जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply