आईएस-191 गैंग सरगना का सहयोगी गिरफ्तार

गाजीपुर। प्रदेश में अपराधियों व माफियाओं के विरुद्ध चल रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने आईएस -191 गैंग लीडर मुख्तार अंसारी के सहयोगी व वांछित अभियुक्त मोतीलाल वर्मा पुत्र स्व0 कृष्ण प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम मैनपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर हाल पता मुहम्मद पट्टी काजीटोला थाना कोतवाली सदर गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त गजल होटल की भूमि को कुटरचिता से आईएस -191 गैंग लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफ्सा अंसारी व पुत्र अब्बास अंसारी व उमर अंसारी के नाम दर्ज कराने के संबंध में थाना कोतवाली गाजीपुर पर मु0अ0सं0 689/20 धारा 420/423/465/ 467/468/471/474/477ए/120बी भा0द0वि0 मे नामजद अभियुक्त था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस वांछित अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही में जूटी हुई है।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply