पास्को एक्ट का वांछित अपराधी पहुंचा सलाखों के पीछे

गाजीपुर। जनपद में रोकथाम जुर्म जरायम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहद चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के क्रम में सुहवल थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को मलसा तिराहा स्थिति बगीचे से गिरफ्तार करने में सफल रही।
गिरफ्तार अभियुक्त शिवचरन उर्फ शिववचन पुत्र रामकृपाल क्षेत्र के मलसा गांव का निवासी है।अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कारर्वाई करते हुए पुलिस ने माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेंज दिया गया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बिन्द कुमार, कान्स्टेबल राकेश कुमार कन्नौजिया, त्रिभुवन नाथ सिंह व चालक मुख्य आरक्षी ओमवीर सिंह रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply