पंचांग व राशिफल -01 नवम्बर 2020

पंचांग व राशिफल -01 नवम्बर 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा 22:49 तक
नक्षत्र भरणी 20:55 तक
करण बालवा कौवाला 09:34 तक 22:49 तक
वार रविवार
योग व्यतिपाता 29:10 तक
सूर्योदय 06:36
सूर्यास्त 17:31
चंद्रमा मेष राशि में
राहुकाल शाम 16:09 − 17:31
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:42 − 12:25

राशिफल
मेष
छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा हैं। परीक्षा में कामयाबी मिल सकती है। घर के किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। धार्मिक कार्यो की तरफ रूचि बढेगी। आराधना से मानसिक व आत्मिक शांति मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। विरोधियों की हरकत के चलते परेशान हो सकते हैं। आपके व्यवहार की सराहना होगी।

वृषभ
आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों की सेवा करने से मानसिक शांति प्राप्ति होगी। सेहत को लेकर सावधान रहें। किसी कार्यक्रम की योजना अपने परिजनों से सलाह से ही बनाएं।आप प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बजट नियंत्रित रहेगा।

मिथुन
परिजनों का सहयोग मिलेगा। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपके कार्य से सभी प्रभावित होंगे। दफ्तर का माहौल सुखद रहेगा। विवाहितोें के बीच मतभेद हो सकते हैं। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। जोखिम लेने से बचें।

कर्क
आज स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। इससे आपका विवाद हो सकता है। किसी परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आपके पार्टनर का व्यवहार कुछ उलझन भरा रहेगा। किसी की बात को ज्यादा दिल से न लगाएं, सेहत बिगड़ सकती है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। धन लाभ होने की संभावना है। छात्रों को लाभ होगा।

सिंह
आज परिस्थियां विपरीत रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। मन में नकारात्मक विचार न आने दे। आज आपका संकल्प दृढ है तथा आप आत्मविश्वास से भरे हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या
आज आपको किस्मत का सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। कोई ऐसा काम न करें जिसमें मान सम्मान की हानि हो। आपका दिन सकारात्मक रहेगा। विवादों से बचें। नौकरीपेशा लोगों को सुखद सूचना मिलेगी। किसी समस्या का हल निकलेगा। बिना वहज खर्च करने से बचें। यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला
आज परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। आप अपनी मेहनत से हर दिक्कत को पार कर लेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखे। आज के दिन आपका भाग्य आपके साथ है। आज आप ऐसा भी कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी ना हो। आपके सभी प्रयासों में जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

वृश्चिक
आज सेहत के प्रति सावधान रहें। आपके निजी जीवन सम्बन्धी किये गये प्रयासों का फल मिल सकता है। आपके विरोधी शांत रहेंगे। आप प्रसन्न रहेंगे। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी आज महिला वर्ग का साथ मिलेगा। दिनचर्या में परिवर्तन हो सकता है।

धनु
आपको प्रतियोगिता व कार्य क्षेत्रमें सफलता मिल सकती है। अपने रिश्तेदारों के साथ अच्छे संबंध बना कर रखे। मेहनत से कांम करें और जमकर आनंद उठायें। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें।

मकर
आज परिचितों पर धन खर्च होगाा। आज किसी के बहकावे में आकर कोई नया काम न करें। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। किसी से निजी चर्चा करने से बचें। आपकी सेहत ठीक रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धन लाभ होने की संभावना है। आप प्रसन्न रहेंगे।

कुंभ
शिक्षा के क्षेत्र में विपरीत परिणाम मिल सकते हैं। आज कारोबार को लेकर चिंतित रहेंगे। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आप दूसरों की देखभाल बहुत अच्छे से करते हैं। युवाओं को सफलता मिलेगी। नए लोगों से मुलाकात होगी। आपके कौशल की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार में सामंजस्य बनाकर चलें।

मीन
परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। शुभ फलों की प्राप्ति होगी। लंबित कार्य पूरे होंगे। आज का दिन प्रशासनिक लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है। कीमती सामानों की सुरक्षा करें। यात्रा को टालें। निवेश से लाभ होगा। आप का दिन ठीक रहेगा।

Visits: 105

Leave a Reply