दो निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक तथा पांच आरक्षियों का हुआ स्थानांतरण

गाजीपुर। जिला की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह ने दो निरीक्षक,दो उपनिरीक्षक और दो महिला सहित पांच आरक्षीगणों को स्थानांतरित करते हुए उन्हें नयी तैनाती दी है।
स्थानांतरित निरीक्षक के क्रम में सलिल स्वरूप आदर्श को विवेचना सेल से कोतवाली सदर में अतिरिक्त प्रभारी (अपराध) तथा सुनील कुमार सिंह प्रभारी मीडिया सेल को मुहम्मदाबाद कोतवाली का अतिरिक्त प्रभारी (अपराध) के पद पर नयी तैनाती दी गयी है।
उपनिरीक्षक में उदयशंकर मिश्र को एसएसआई
कोतवाली से एसएसआई मुहम्मदाबाद के पद पर तो उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव एसएसआई मुहम्मदाबाद का शादियाबाद के लिए हुए स्थानांतरण को संशोधित कर उन्हें कोतवाली सदर में एसएसआई बनाया गया है।


आरक्षीगणों के तबादले में चंदन सिंह का मुहम्मदाबाद कोतवाली से शादियाबाद के लिए स्थानांतरण आदेश संशोधित कर उन्हें दिलदारनगर थाने पर, मुहम्मदाबाद कोतवाली से बहरियाबाद भेजे गए सत्येंद कुमार के तबादले आदेश को भी संशोधित कर अब उन्हें भी दिलदारनगर थाने के लिए तो चंद्रप्रकाश पांडेय दिलदारनगर से मुहम्मदाबाद और वहां के चालक हेड कांस्टेबल विनोद गिरि को पुलिस लाइन, महिला कांस्टेबल सविता सिंह तथा सुजीत पांडेय को मुहम्मदाबाद कोतवाली से जिला मुख्यालय पर महिला थाने में नवीन तैनाती दी है।

Views: 12


Leave a Reply