आत्मदाह ! विधानसभा के सामने महिला बनी आग का गोला , हालत गंभीर

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज विधानसभा के सामने एक महिला ने अपने ऊपर केरोसिन तेल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया। महिला के अपने ऊपर केरोसिन तेल डाल कर आग लगाने से उसका शरीर काफी जल गया । वारदात के बाद मौके पर मौजूद पुलिस ने महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला महराजगंज की निवासी अनिता तिवारी है। उसने अपने पति पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा के मुताबिक अभी शुरुआती जांच की जा रही है। महिला महाराजगंज की निवासी है उसके बारे में शेष जानकारी भी जुटाई जा रही है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply