पंचांग व राशिफल – 13 अक्टूबर 2020

पंचांग व राशिफल – 13 अक्टूबर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन अधिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी 14:30 तक
नक्षत्र मघा 22:45 तक
करण बालवा कौवाला 14:30 तक 25:13 तक
वार मंगलवार
योग शुभा 17:28 तक
सूर्योदय 06:24
सूर्यास्त 17:49
चंद्रमा सिंह राशि में
राहुकाल दोपहर 14:58 − 16:23
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:44 − 12:29

राशिफल
मेष
आज का दिन अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं उसे आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने के अलावा दूसरों को भी मौका दें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।

वृषभ
अपने वाक्चातुर्य से अधिनस्थों को प्रभावित करेंगे। लेकिन, क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में किसी गलत मार्ग पर न जाएं। मौज मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव।

मिथुन
लंबे समय से चली आ रही व्यापरिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिन्दगी में दूसरो को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग के बीच कर्ज से मुक्ति संभव।

कर्क
राज कार्य से जुड़े जातको के लिए समय अनुकूल चल रहा है। भवन भूमि संबंधित निवेश कर सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद की संभावना के बीच अपनी जीवन शेली में परिवर्तन लाएं, लाभ होगा।

सिंह
व्यापार विस्तार में सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं, उनको धीरे धीरे पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण परेशानी आ रही है, इष्ट देव पर भरोसा रखें सब आपके अनुकूल होगा।

कन्या
दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमती से कार्य आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।

तुला
प्रणय संबंधो में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। कोई भी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ो का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभरने की संभावना के बीच पैसो का लेनदेन सोच समझकर करें।

वृश्चिक
राजनैतिक सम्बन्ध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें, परिस्थितिया अनुकूल होगी। सुख सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव।

धनु
आपने आलसी रवईये को त्यागें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। न्याय पक्ष मजबूत रहेगा।

मकर
अपनी वाणी में मधुरता लाए। कार्य स्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटो के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटे आ सकती हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए श्रेष्ठ समय है।

कुम्भ
पुरानी बातो भूल कर एक नई शुरुवात करें। लम्बे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव। विदेश यात्रा के योग के चलते समय रहते जरूरी कार्य पूरे कर लें। मित्रो का सहयोग मिलेगा।

मीन
जरूरी कार्य के पूरे न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।

Visits: 106

Leave a Reply