धान क्रय केन्द्र 15 अक्टूबर से होंगे आरम्भ

गाजीपुर। धान क्रय सम्बन्धित समीक्षा बैठक राईफल क्लब सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता मेें सम्पन्न हुई। क्षजिलाधिकारी ने 15 अक्टूबर से धान क्रय केन्द्र चालू किये जाने के सम्बन्ध मे सभी क्रय एजेन्सियों के जिला प्रबन्धको को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि 15 अक्टूबर से पूर्व ही क्रय केन्द्रो पर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाय जिससे किसानो को केन्द्रो पर धान
लाने के पश्चात कोई परेशानी न होने पाये।
उन्होंने कहा कि धान क्रय में किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर सम्बन्धित क्रय एजेन्सियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की
जायेगी। बैठक मे समस्त उपजिलाधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Visits: 40

Leave a Reply