उत्तर प्रदेश! बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापकों के 31661 पदों पर नियुक्ति हेतु सूची जारी

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा विभाग में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया में, शीर्ष अदालत में दायर याचिका से बाहर के, 31661 पदों पर सहायक अध्यापकों को तैनाती हेतु सूची जारी कर दी है। इन सभी 31661 सहायक अध्यापकों को 16 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र जारी होगा।
जानकारी के अनुसार, बेसिक शिक्षा परिषद ने सर्वोच्च न्यायालय से हरी झंडी मिलने के बाद प्राथमिक विद्यालयों में 31661 पदों पर सहायक अध्यापकों भर्ती की जिला आवंटन सूची जारी की है। अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर इसे देख सकेंगे।
बताते चलें कि भर्ती की लिखित परीक्षा 06 जनवरी 2019 को सम्पन्न हुई थी। शीर्ष अदालत ने 21 मई को 37339 पदों को छोड़कर शेष पदों पर भर्ती करने के लिए राज्य सरकार को अनुमति दी थी, क्योंकि भर्ती की लिखित परीक्षा में 45357 शिक्षामित्रों ने आवेदन किया। जिसमें से 8018 शिक्षामित्रों ने सफलता प्राप्त की,शेष चयन प्रक्रिया से दूर हो गये। ज्ञात हो कि नई जिला आवंटन सूची 67867 अभ्यर्थियों की सूची से बनाई जानी है लेकिन, वह कैसे बनेगी इसका फार्मूला खोजा जाता रहा। अभ्यर्थी लगातार परिषद मुख्यालय व शासन तक दौड़ लगा रहे थे।

Visits: 221

Leave a Reply