एसडीएम और तहसीलदार के बदले कार्यक्षेत्र

लखनऊ। प्रशासनिक आधार पर शासकीय कार्य हित में जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने अपने अधीनस्थ चार उप जिलाधिकारी तथा छह तहसीलदार को स्थानांतरित करते हुए उन्हें नवीन तैनाती दी है। जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार संतोष सिंह उप जिलाधिकारी, बख्शी का तालाब को अपर नगर मजिस्ट्रेट-द्वितीय,नवीन चन्द्र.अपर नगर मजिस्ट्रेट- द्वितीय को उप जिलाधिकारी बख्शी का तालाब, सूर्यकान्त त्रिपाठी उप जिलाधिकारी सदर को उप जिलाधिकारी सरोजनी नगर तथा प्रफुल्ल त्रिपाठी उप जिलाधिकारी सरोजनी नगर को उप जिलाधिकारी सदर के पद पर नवीन तैनाती दी है।
इसी प्रकार, जिलाधिकारी ने छह तहसीलदार के कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन किया है। आज जारी सूची के अनुसार, निखिल शुक्ला तहसीलदार तहसील मलिहाबाद को तहसीलदार तहसील मोहनलालगंज, ज्ञानेन्द्र सिंह तहसीलदार तहसील मोहनलालगंज को तहसीलदार तहसील सरोजनी नगर, शंभू शरण तहसीलदार तहसील सदर को तहसीलदार तहसील मलिहाबाद,उमेश सिंह प्रधानाचार्य, लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय को तहसीलदार, तहसील सदर, ज्ञानेन्द्र द्विवेदी तहसीलदार,तहसील सरोजनी नगर को तहसीलदार न्यायिक,बी0के0टी0 तथा प्रदीप यादव तहसीलदार न्यायिक,बी0के0टी0 को प्रधानाचार्य, लेखपाल प्रशिक्षण विद्यालय के पद पर भेंजा गया है।
उन्होंने स्थानांतरित उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि वह तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।

Visits: 175

Leave a Reply