महिला अपराध का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

गाजीपुर। बिरनो थाना पुलिस ने महिला अपराध से सबंधित अभियुक्त गिरफ्तार को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
प्रभारी थाना राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्त को पुलिस टीम ने देर रात भड़सर चट्टी से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त आनन्द कुमार पुत्र राजकुमार राम थाना क्षेत्र के ग्राम जयरामपुर का निवासी है। विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेंज दिया।
अभियुक्त को गिरफ्तार करनेवाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार तिवारी, आरक्षी सुनील कुमार तथा महिला आरक्षी ज्योति पाण्डेय शामिल रहीं।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply