आनलाईन रोजगार मेला बारह अक्टूबर को

गाजीपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थियों को आनलाईन रोजगार मेला के माध्यम से रोजगार उपलव्ध कराने हेतु 12 अक्टूबर को आनलाईन रोजगार मेला का आयोजन किया गया
है।
जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया है कि प्रवासी श्रमिक व अन्य सभी इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल http://sewayojan.up.nic.in पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों मे अपना आवेदन कर सकते हैं। कम्पनियां/नियोजक द्वारा रिक्ति विवरण सेवायोजन पोर्टल पर प्रदर्शित कर दिये गये हैं, कम्पनियों के द्वारा उपयुक्त पाये गये अभ्यर्थियों से दूरभाष के माध्यम से साक्षात्कार/चयन करेंगे। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत अभ्यर्थियों को सेवायोजन कार्यालय मे आने की आवश्यकता नही है।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply