पी पी ई किट और एन-95 मास्क का हुआ वितरण

गाजीपुर। जिलाधिकारी एम पी सिंह द्वारा उद्योग विभाग को एचसीएल फाउण्डेशन से सीएसआर के अन्तर्गत प्राप्त पी पी ई किट और एन-95 मास्क का निःशुल्क वितरण कोविड-19 के दौरान आयुष्मान भारत में पंजीकृत तथा उन्ही दरों पर इलाज उपलब्ध कराने वाले जनपद के पॉच निजी चिकित्सालयों को किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.जीसी मौर्या, उपायुक्त उद्योग, सिंह लाईफ केयर हास्पिटल गाजीपुर, शम्मे हुसैनी हास्पिटल गाजीपुर, वर्ल्ड ग्रीन हास्पिटल सैदपुर, आर एस हास्पिटल दुल्लहपुर एवं धनरावती हास्पिटल जखनियां गाजीपुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply