पंचांग व राशिफल – 10 अक्टूबर 2020
पंचांग व राशिफल – 10 अक्टूबर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन अधिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि अष्टमी 18:10 तक
नक्षत्र पुनर्वसु 25:10 तक
करण कौवाला तैतिल 18:10 तक 30:11 तक
वार शनिवार
योग शिव 24:16 तक
सूर्योदय 06:22
सूर्यास्त 17:52
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल सुबह 09:15 − 10:41
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:44 − 12:30
राशिफल
मेष
क्रोध की अधिकता के साथ ही कर्मचारियों के कारण परेशानी के चलते कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। वहीं आर्थिक स्थिति में सुधार के चलते आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। धार्मिक कार्यो में धन लगेगा।
वृषभ
व्यवसाय में उन्नति के बीच अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। स्वास्थ में सुधार होगा। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव है।
मिथुन
विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को ले कर आप चिंतित रहेंगे।
कर्क
विदेश जाने के योग के बीच आपके वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। वहीं आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। ध्यान रखें अपने मन की बात को सार्वजनिक न करें अन्यथा नुकसान की आशंका है। सुख सुविधा की वस्तुओ पर धन खर्च होगा।
सिंह
मित्रो के सहयोग से कोई जरूरी कार्य पूर्ण होगा। अपनों से संबंधो में मजबूती आएगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीतिक लोग सम्मान प्राप्त करेंगे। लेकिन, आलस्य की अधिकता से कार्य में रूचि नहीं रहेगी।
कन्या
आकस्मिक धन लाभ के बीच किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश तौर तरीके बदल देगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायगा।
तुला
जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता संबंधो को कमजोर कर देगी। आप सहन शक्ति बढ़ाये और क्रोध पर काबू रखें अर्थात स्वयं पर काबू रखे। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी।
वृश्चिक
समय के साथ स्वयं को भी बदलते हुए अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेगे। भूमि सम्वंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।
धनु
अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरो को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।
मकर
व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आप को आगे बढ़ने में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग के बीच वाहन का प्रयोग सावधानी से करे।
कुम्भ
अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगो को पद मिल सकता है। पारिजनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।
मीन
भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। मन में कुंठित विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच को अपने से दूर करें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। मित्रो के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।
Views: 11








