पंचांग व राशिफल – 25 सितम्बर 2020

पंचांग व राशिफल – 25 सितम्बर 2020

पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि नवमी 18:47 तक
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 18:27 तक
करण बालवा कौवाला 06:48 तक 18:47 तक
वार शुक्रवार
योग शोभना 20:38 तक
सूर्योदय 06:14
सूर्यास्त 18:10
चंद्रमा धनु राशि में
राहुकाल दोपहर 10:43 − 12:12
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:48 − 12:36

राशिफल
मेष
आज आप बहुत समय के बाद काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ने के साथ ही आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। लेकिन ध्यान रहे संभावित नुकसान, परेशानी को नजरअंदाज न करें। माता पिता के साथ यात्रा होगी।

वृषभ
कम समय में अधिक लाभ मिलेगा। नौकरी में स्थानांतरण और पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। लेकिन अपनों से अनबन की संभावना है। खर्चों में कमी का प्रयास करें।

मिथुन
सही समय पर सही निर्णय लें। प्रिय व्यक्ति से भेंट की संभावना है। आपके मन में कुछ चल रहा है और आप कर कुछ और रहे हैं। इससे अपनों से दूरियां बनेंगी। आपमें से कुछ के साथ संपत्ति के सौदों में अड़चने आ सकती हैं।

कर्क
कभी भी किसी और के भरोसे काम न करते हुए खुद पर भरोसा करना सीखें। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन सुख की संभावना के बीच संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है। दिखावे और आडंबरों से दूर रहें।

सिंह
आज का दिन परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। उचित मार्गदर्शन आप के जीवन दशा और दिशा बदल सकता है। कर्ज चुकाने में लगे रहेंगे।

कन्या
आर्थिक संकट दूर होगा। लेकिन,काम में मन न लगने से परिणाम अनुकूल नहीं रहेंगे। वाहन पर अधिक खर्च होगा। कारोबार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव होगा।

तुला
परिजनों के साथ मिल कर संपत्ति की खरीद संभव है, लाभ होगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास भी सफल होंगे। थकान रहेगी, लेकिन आलस व क्रोध न करें।

वृश्चिक
किसी व्यक्ति विशेष से अत्यधिक लगाव होने के कारण आज आप असमंजस्य कि स्थिति में रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

धनु
कार्य स्थल पर मेहनत अधिक होगी, लेकिन फल कम मिलेगा। शरीर कष्ट संभव है। बुरे समाचार मिल सकते हैं। मन में नए संकल्प उत्पन्न होंगे, पर आलस की अधिकता से कोई भी काम समय पर पूरा नहीं होगा।

मकर
आज नौकरी में किए प्रयास सफल रहेंगे। सामजिक प्रतिष्ठा वृद्धि होगी, निवेश शुभ रहेगा। किसी से किया गया मजाक भारी पड़ेगा। जोखिम न लें। विवाद से बचें।

कुम्भ
आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। लेकिन, ध्यान रहे आप अपना मार्ग भटक रहे हैं,सम्भल कर काम करें। धनहानि हो सकती है। अस्वस्थता रहेगी।

मीन
प्रभावशाली लोगो के संपर्क में आयेंगे। बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। इसके अलावा काफी दिनों से आप धन का निवेश करना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा की कहा करें। जिसका जल्द ही निवारण हो जायेगा।

Visits: 101

Leave a Reply