कोरोना ! परमाणु वैज्ञानिक शेखर बसु का निधन

कोलकाता। विश्वविख्यात परमाणु वैज्ञानिक और भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री डॉ शेखर बसु का 68 वर्ष की उम्र में कोरोना संक्रमण के कारण यहां एक निजी अस्पताल में आज वृहस्पतिवार को निधन हो गया। बताया गया कि अधिकारी ने कहा, ‘डॉ बसु कोविड-19 और किडनी संबंधित अन्य रोग से पीड़ित थे। सुबह चार बजकर पचास मिनट पर उनका निधन हो गया। परमाणु वैज्ञानिक के निधन पर देशवासियों में शोक की लहर रही। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह, राज्यपाल कलराज मिश्र ने सहित दिग्गज नेताओं व वैज्ञानिकों ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने कहा, ‘वरिष्ठ वैज्ञानिक पद्म श्री डॉ. शेखर बसु का निधन राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है. वह परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और परमाणु विज्ञान अनुसंधान के प्रमुख रहे। उन्होंने परमाणु ऊर्जा से संचालित पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत में काफी योगदान दिया। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं.. अपने शोक संवेदना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा, ‘मैं परमाणु ऊर्जा वैज्ञानिक डॉ. शेखर बसु के निधन से दुखी हूं। उन्होंने भारत को परमाणु विज्ञान और इंजीनियरिंग में अग्रणी देश के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमारे विचार और प्रार्थना उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। ओम शांति!’

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘प्रख्यात परमाणु वैज्ञानिक डॉ. शेखर बसु का निधन दुनियाभर में वैज्ञानिक समुदाय के लिए और राष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके अग्रणी कार्यों ने भारतीय परमाणु परियोजनाओं के लिए बहुत योगदान दिया. दुख की इस घड़ी में मेरे विचार उनके परिवार के साथ हैं।राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने अपना शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को राष्ट्रीय क्षति बतायी।

Visits: 24

Leave a Reply