बारह सौ ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराधियों के प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मरदह थाना पुलिस ने अवैध गांजे संग एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
बताया गया है कि पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान पिण्डोर बाबा स्थान ग्राम सिंगेरा के पास से समय रात करीब 20.30 बजे श्रवण कुमार पुत्र स्व. विजय शंकर राम निवासी ग्राम मरदह हरिजन बस्ती थाना मरदह जनपद गाजीपुर को 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गाँजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0- 279/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेंज दिया।
गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रमेश चन्द द्विवेदी तथा आरक्षी विवेक कुमार व विक्रम सिंह शामिल रहे।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply