कोरोना अपडेट ! लगातार बढ़त की ओर अग्रसर है संक्रमण, दिन प्रतिदिन बढ़ रही मृतकों की संख्या
गाजीपुर। जिले में कल गुरुवार को 19 नये कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3719 हो गयी है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 110493 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए लिए जा चुके हैं, जिसमें से अब तक 108871 मरीजों के परिणाम प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 105152 लोगों के परिणाम नेगेटिव आए हैं जबकि अब तक 3719 लोगों के सैम्पल की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है जबकि अभी 1622 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी शेष है।
कल शाम प्राप्त जांच रिपोर्ट में 19 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया गया कि संक्रमित 3719 मरीजो में से आज एक लोग के डिस्चार्ज होने के साथ कुल 1511 लोग स्वस्थ हो कर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 346 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। जबकि एक नये रोगी की मृत्यु के साथ अब मृतकों की संख्या बढ़कर 47 हो चुकी है।
प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रगति कुमार के अनुसार, जारी रिपोर्ट के अनुसार,शम्मे गौसिया अस्पताल में 16 मरीज, होम क्वॉरेंटाइन में 255, वाराणसी में 25,जिला अस्पताल में 03,वुद्धम शरणम् विद्यालय में 16 और अन्य जनपदों में 7 मरीज भर्ती हैं। वहीं 24 मरीजों को भर्ती कराये जाने की प्रक्रिया जारी रही।
कल नए पाये गये मरीजों में जेवट देवकली में तीन तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवकली, तहसील मुहम्मदाबाद, सरौली देवकली,पुलिस लाइन, मुहम्मदाबाद, कटयां, कागजीपुर कासिमाबाद, रोहिली, सिदउत, फतेहपुर बैरामपुर खेताबपुर, करीमुद्दीनपुर, औड़िहार, कोतवाली सैदपुर, सैदपुर तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनियां में एक-एक मरीज पाए गए हैं।
# उत्तर प्रदेश में …….
कुल संक्रमित – 3,74,277(24 घंटे में 4,591)
एक्टिव मरीज – 61,300
रिकवर – 3,07,611(24 घंटे में 4,922)
मृत्यु – 5,366(24 घंटे में 67)
इसी प्रकार………………
# बिहार प्रांत मे –
कुल संक्रमित – 1,74,266(24 घंटे में 1,203)
एक्टिव मरीज – 13,687
रिकवर – 1,59,700 (24 घंटे में 1154)
मृत्यु – 878 (24 घंटे में 04)
# देश में –
कुल संक्रमित -58,16,103(24 घंटे में 85,919)
एक्टिव मरीज – 9,69,972
रिकवर – 47,52,991(24 घंटे में 81,141)
मृत्यु – 92,317 (24 घंटे में 1,144)
# विश्व में –
कुल संक्रमित – 32.1 M
मृत्यु – 980 K
Views: 8








