पंचांग व राशिफल -24 सितम्बर 2020

पंचांग व राशिफल -24 सितम्बर 2020
पंचांग
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास आश्विन
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि अष्टमी 19:06 तक
नक्षत्र मूल 18:06 तक
करण विष्टि बावा 07:25 तक 19:06 तक
वार गुरुवार
योग सौभाग्य 21:55 तक
सूर्योदय 06:14
सूर्यास्त 18:11
चंद्रमा धनु राशि में
राहुकाल दोपहर 13:42 − 15:12
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:48 − 12:36

राशिफल

मेष
व्यवसायिक नई योजना लागू होने से कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा। वहीं अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी। थकान व अस्वस्थता रहेगी। ग्रहों के अनुसार संगत बदलने से आप का संसार भी बदल जाएगा।

वृषभ
दिन की शुरुआत में रुक रुक कर कार्य होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है, साथ ही माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन
संतान के विवाह के मामले में जल्दबाजी न करें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। उचित होगा आज जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

कर्क
जीवन साथी के साथ विवाद की संभवाना के बीच गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आप का विरोध होगा, विवाद से बचें।

सिंह
आज संपत्ति के कार्य लाभ देंगे,परन्तु कमजोर निर्णय शक्ति आपको आगे जाने से रोककर पीछे कर रही है। इसलिए हिम्मत के साथ सोच समझकर निर्णय लें। अस्वस्थता रह सकती है। संतान की जायज जरूरतों के हिसाब से ही निर्णय लें।

कन्या
क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारें में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

तुला
कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता हे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें काम बनेंगे।

वृश्चिक
व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आप के अच्छे कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझबूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

धनु
परिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। तेल तिलहन में निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

मकर
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते है। आप जो सोचते हे वह करते नहीं, अत: पहले अपने आप को व्यवस्थित करें। ध्यान रहे छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते।

कुम्भ
अपनी चिंता के कारण आप दूसरों पर अपना क्रोध निकालने से बचें व शांत रहे। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें।चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्यन में अवरोध आ सकता है।

मीन
दिन अनुभवपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद न करें,अनावश्यक खर्च से बचें। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

Visits: 113

Leave a Reply