प्रदेश में कोरोना वायरस के 5234 नए केस, मृतकों का आंकड़ा  5300 के पास

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के आज 5234 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना महामारी की चपेट में आकर राज्य के 5299 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 5234 नए मामलों के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 3 लाख 69 हजार 686 हो गई है। इसमें से इलाज के बाद कुल 3 लाख 02 हजार 689 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सिर्फ आज ही 6506 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट फिलहाल 81.88 प्रतिशत है।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply