अवैध असलहे व चोरी की बाइक संग अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के अन्तर्गत सादात थाना पुलिस ने सादात रेलवे स्टेशन के पास से रात करीब साढ़े नौ बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को चोरी की बाइक व अवैध असलहे के साथ धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र श्याम नरायन राम निवासी ग्राम मोहब्बतपुर थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर का निवासी है।गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक नाजायज देशी तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व चोरी की मोटर साईकिल पैसन प्रो वाहन संख्या यूपी61जे 9447 बरामद हुआ। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शमीम अहमद व जय प्रकाश सिंह तथा आरक्षी मोहित यादव व शुभम गौतम शामिल रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply