चोरी की बैट्रियों व असलहे संग दो चोर गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के तहद सैदपुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को अवैध असलहे व चोरी के माल असबाब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है।
बताया गया कि कोतवाली पुलिस ने शाम को नगर क्षेत्र से दो अभियुक्तगणों मोहम्मद अरमान पुत्र शमीम निवासी वार्ड नं. 09 राजीव नगर कस्बा व थाना सैदपुर गाजीपुर तथा सतीश कश्यप पुत्र राजेन्द्र कश्यप निवासी वार्ड नं. 06 पक्का घाट कस्बा व थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो देशी तमन्चा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस तथा चोरी की सात इनवर्टर बैटरी बरामद किया। छानबीन में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के अतिरिक्त दो अन्य नाम भी प्रकाश में आये हैं जिनमें सूरज उर्फ झुन-झुन पुत्र राकेश निषाद उर्फ टेढई निवासी वार्ड न0 06 दीनदयाल नगर कस्बा व धाना सैदपुर जनपद गाजीपुर और इरफान रायनी उर्फ पिन्टू रायनी पुत्र मो० हसीन रायनी निवासी वार्ड न0 4 हमीद नगर हैं।
अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्य थाना सैदपुर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक घनानन्द त्रिपाठी, उपनिरीक्षक सुनील कुमार दूबे,कान्स्टेबल गुलाबचन्द कन्नौजिया, सुरेन्द्र कुमार व आशीष यादव थाना सैदपुर गाजीपुर रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply